समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बालाघाट जिले में 13 केन्द्र निर्धारित
23 मार्च 2026, बालाघाट: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बालाघाट जिले में 13 केन्द्र निर्धारित – किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के व्यापक इंतजाम किए हैं। बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने 13 केन्द्र निर्धारित कर दिये हैं। इन केंद्रों पर 07 अप्रैल 2026 से गेहूं की खरीदी की जायेगी। समर्थन मूल्य 2585 रुपये पर प्रदेश सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार किसानों को गेहूं के प्रति क्विंटल पर 2625 रुपये की राशि प्राप्त होगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए जिले के 4388 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए लामता, गोंगलई गोदाम, बड़गांव-क, एमपीडब्यूएलसी गोदाम लांजी,, वारा गोदाम, अनय वेयर हाउस लालबर्रा, किन्ही मंडी शेड, नंदलेसरा गोदाम, गढ़ी, प्रयास वेयरहाउस बैहर, तरुण वेयर हाउस सलघट, सावित्री वेयर हाउस परसवाड़ा एवं उकवा में केन्द्र बनाया गया है। इन केंद्र पर पंजीकृत किसानों से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। गेहूं की खरीदी एफ.ए.क्यू. (FAQ) मापदंडों के अनुसार ही की जाएगी। सभी खरीदी केंद्रों पर नॉन-एफ.ए.क्यू. गेहूं की सफाई के लिए बड़ा छन्ना, पंखा, क्लीनिंग एवं ग्रेडिंग मशीन और नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

