राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी अभियान 2025 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन थीम: ‘एक राष्ट्र-एक कृषि-एक टीम’

किसानों, वैज्ञानिकों की मेहनत से कृषि ग्रोथ 3.7 प्रतिशत , दुनिया में सर्वाधिक-शिवराज सिंह

16 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: रबी अभियान 2025 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन थीम: ‘एक राष्ट्र-एक कृषि-एक टीम’ – केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा रबी अभियान 2025 के लिए आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन का शुभारंभ 15 सितंबर को पूसा, नई दिल्ली में हुआ। सम्मेलन का विषय ‘एक राष्ट्र-एक कृषि-एक टीम’ है, जो कृषि क्षेत्र में समन्वित प्रयासों और साझेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर पहली बार रबी कॉन्फ्रेंस का आयोजन दो दिन का किया गया है। सम्मेलन में शिवराज सिंह ने कहा कि हम देश में खाद्यान्न, फल-सब्जियों की कमी नहीं रहने देंगे और भारत को विश्व की फूड बॉस्केट बनाएंगे।

Advertisement1
Advertisement

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देशभर के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पहले दिन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे किसानों और वैज्ञानिकों की मेहनत और सरकार की किसान हितैषी नीतियों से देश में कृषि की ग्रोथ 3.7 प्रतिशत है, जो कि दुनिया में सर्वाधिक है। शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार एक है; अपने देश, अपनी जनता, अपने किसानों के हित हमारे लिए सर्वोपरि है, जिसके लिए हम मिलकर पूरी ताकत से काम करते रहेंगे। हमें यह सौभाग्य मिला है कि हम भारत के कृषि परिदृश्य को बदलें। शिवराज सिंह ने कहा कि हम लोग साधारण लोग नहीं है, हम लोग देश की आधी आबादी के भाग्य बनाने वाले हैं। हमें बहुत अच्छे से काम करना होगा। हमें किसान और उसके उत्थान से मतलब है। शिवराज सिंह ने नकली खाद-बीज और कीटनाशक के मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही , वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सारे मानदंडों और कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरने वाले बायोस्टिमुलेंट (जैव उत्तेजक) ही बिक सकेंगे। हम किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि प्रसार का कार्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है,

केंद्र सरकार के साथ मिलकर सारे राज्य के कृषि विभाग और कृषि से जुड़े सभी विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र तथा अन्य सभी संगठन ठोस कार्यक्रम और रणनीति बनाकर जमीनी स्तर पर तेजी से काम करें। अपने कार्यों में वैल्यू एडिशन करें, हमें किसान और खेती से मतलब है, जिसके लिए हम जी-जान से काम करेंगे। इसी भाव से रबी कॉन्फ्रेंस में विचार कर किसानों की स्थिति बेहतर करने के लिए जुटेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि अब मौसम का कोई ठिकाना नहीं है, इसलिए फसल बीमा ज्यादा से ज्यादा किसान करवाएं, इसके लिए अधिकारी प्रयास करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ठीक से लागू करना होगा, ताकि किसानों को राहत मिले। शिवराज सिंह ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान फिर से अक्टूबर से राज्यों और केंद्र के साथ चलेगा। सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, किसान प्रतिनिधि और अन्य हितधारक भाग ले रहे हैं। यह मंच नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और राज्यों के प्रतिनिधियों को रबी 2025 की तैयारियों, उत्पादन लक्ष्यों और रणनीतियों पर समग्र रूप से विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान कर रहा हैं। प्रारंभ में केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी, ICAR के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने भी विचार रखें। उद्घाटन सत्र में राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना विशेष रूप से उपस्थित थे। 

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement