राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मीट उत्पादन में भारत की छलांग: 2.5 लाख टन बढ़ा उत्पादन, दूध और अंडा उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी

04 दिसंबर 2025, नई दिल्ली: मीट उत्पादन में भारत की छलांग: 2.5 लाख टन बढ़ा उत्पादन, दूध और अंडा उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी – पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने साल 2025 के पशुपालन और डेयरी उत्पादन आंकड़े जारी किए हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ लल्लन सिंह ने द्वारा साझा की गए आंकड़ों के अनुसार, देश में मीट उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और भारत अब विश्व मीट उत्पादन में 5वें स्थान से चौथे स्थान पर आ गया है। वहीं,  दूध और अंडा उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ भारत शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।  

मीट उत्पादन में उछाल

साल 2024-25 में भारत का मीट उत्पादन लगभग 1 करोड़ 5 लाख टन दर्ज किया गया, जो पिछले साल 2023-24 की 1 करोड़ 2.5 लाख टन की तुलना में 2.5 लाख टन अधिक है। मीट उत्पादन के प्रकार के अनुसार प्रतिशत इस प्रकार है:

1. पोल्ट्री चिकन: 49%
2. भैंस का मीट: 19%
3. बकरा का मीट: 15%
4. भेड़ का मीट: 11%
5. कैटल मीट: 2%

टॉप 5 राज्यों ने देश के कुल मीट उत्पादन में 57.55% का योगदान दिया है। इनमें पश्चिम बंगाल ने 12.46%, उत्तर प्रदेश ने 12.20%, महाराष्ट्र ने 11.57%, आंध्र प्रदेश ने 10.84% और तेलंगाना ने 10.49% का हिस्सा रखा। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल मीट उत्पादन में सबसे आगे रहा, जबकि उत्तर प्रदेश पिछड़ गया।

Advertisement
Advertisement

अंडा उत्पादन में भारत का मजबूत स्थान

अंडा उत्पादन के मामले में भारत ने दूसरे स्थान की पोज़िशन बरकरार रखी है। साल 2024-25 में 14,900 करोड़ अंडे का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के 14,300 करोड़ अंडों की तुलना में बढ़ा है।

Advertisement
Advertisement

अंडे के उत्पादन में सफेद अंडों का योगदान सबसे अधिक है, जो कुल उत्पादन का 86.35% है, जबकि देसी अंडों का हिस्सा 12.59% और बत्तख के अंडों का 1.7% है। शीर्ष पांच राज्य अंडा उत्पादन में प्रमुख योगदान दे रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश ने 18.37%, तमिलनाडु ने 15.63%, तेलंगाना ने 12.98%, पश्चिम बंगाल ने 10.72% और कर्नाटक ने 6.67% का हिस्सा रखा है।

दूध उत्पादन में भारत का लीड

दूध उत्पादन में भारत विश्व में पहले स्थान पर बना हुआ है। साल 2024-25 में देश में 24.8 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ, जो साल 2023-24 के 24 करोड़ टन से बढ़ा है। प्रति व्यक्ति उपलब्ध दूध अब 485 ग्राम प्रतिदिन है, जबकि साल 2024 में यह 471 ग्राम था।

दूध उत्पादन में गाय का योगदान सबसे अधिक है, जो कुल उत्पादन का 53.53% है, जबकि भैंस का दूध 43.15% और बकरी का दूध 3.32% है। शीर्ष पांच राज्य दूध उत्पादन में सबसे ज्यादा योगदान कर रहे हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश ने 15.66%, राजस्थान ने 14.82%, मध्य प्रदेश ने 9.12%, गुजरात ने 7.78% और महाराष्ट्र ने 6.71% का हिस्सा रखा है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है।

पशुपालन क्षेत्र में भारत की स्थिति

पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के आंकड़ों से स्पष्ट है कि भारत का पशुधन क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। मीट, दूध और अंडे के उत्पादन में देश ने अपने वैश्विक स्तर पर स्थान को और मजबूत किया है।

मीट उत्पादन में उछाल, दूध उत्पादन में लगातार लीड और अंडा उत्पादन में दूसरे स्थान पर बने रहना, यह संकेत हैं कि भारत का पशुपालन क्षेत्र न केवल बढ़ रहा है बल्कि स्थिर भी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement