राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि प्रबंधन सॉफ्टवेयर बना रही सरकार; अब एआई किसानो को बताएगा कौन-सी फसल बोने से ज्यादा लाभ

27 फरवरी 2024, नई दिल्ली: कृषि प्रबंधन सॉफ्टवेयर बना रही सरकार; अब एआई किसानो को बताएगा कौन-सी फसल बोने से ज्यादा लाभ – केंद्र सरकार देश में कृषि प्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से जलवायु अनुकूल बनाने की तैयारी कर रही है।

इससे किसानों को यह जानकारी पहले ही मिल जाएगी कि उनके क्षेत्र में इस बार मौसम कैसा रहेगा। इसके लिए केंद्र सरकार एक एआई संचालित कृषि प्रबंधन सॉफ्टवेयर बना रही है।

सॉफ्टवेयर किसानों को देगा सलाह

यह सॉफ्टवेयर किसानों को यह बताने में सक्षम होगा कि उनके क्षेत्र में सूखा, बाढ़, लू, शीतलहर, असामान्य बारिश, शुष्क मौसम, ठंड, चक्रवात और ओलावृष्टि की क्या स्थिति रहेगी।

ऐसे वातावरण में उन्हें कौन सी फसल बोने से फायदा होगा। इस कार्य में मौसम विभाग के वैज्ञानिक, कृषि वैज्ञानिक को शामिल किया गया है। जैसे ही सॉफ्टवेयर बन जाएगा सरकार इस योजना को पूरे देश में लागू करेगी।

24 घंटे देश की सभी भाषाओं में देगा जानकारी

सॉफ्टवेयर किसी भी क्षेत्र के पिछले 100 साल के मौसम पैटर्न का अध्ययन तुरंत करने में सक्षम होगा। यह 24 घंटे ऑनलाइन मोड में देश की सभी भाषाओं में जानकारी देगा। जब भी किसान अपने क्षेत्र की जानकारी सॉफ्टवेयर में डालेगा तो उसे क्षेत्र विशेष के अनुसार सलाह मिलेगी। सॉफ्टवेयर एप बेस्ड होगा या वेबसाइट पर, इस दिशा में चिंतन जारी  है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement