मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में 4,500 से 6,951 रु./क्विंटल तक बिकी सरसों, जानिए 25 फरवरी के ताजा मंडी रेट 

25 फरवरी 2026, नई दिल्ली: राजस्थान में 4,500 से 6,951 रु./क्विंटल तक बिकी सरसों, जानिए 25 फरवरी के ताजा मंडी रेट – राजस्थान की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में 25 फरवरी को सरसों (तिलहन) के भाव में मजबूती और हलचल दोनों देखने को मिली। सरकारी पोर्टल Agmarknet पर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार किसानों को अलग-अलग मंडियों में 4,500 रुपये से लेकर 6,951 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिल रहे हैं।

अजमेर की मदनगंज किशनगढ़ मंडी में अधिकतम भाव 6,171 रुपये रहा। अलवर जिले की खेड़ली मंडी में 6,480 रुपये तक भाव पहुंचा और 420 क्विंटल से अधिक आवक दर्ज की गई। दौसा की मंडावरी मंडी में प्रदेश का सबसे ऊंचा अधिकतम भाव 6,951 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ। बारां जिले की बारां मंडी में 1,850 क्विंटल की बड़ी आवक रही, जहां अधिकतम भाव 6,483 रुपये रहा।

ब्यावर और विजयनगर मंडियों में क्रमश: 1,465 और 1,626 क्विंटल आवक दर्ज की गई, जहां भाव 5,600 से 5,800 रुपये के बीच रहे। बूंदी मंडी में सबसे ज्यादा 3,600 क्विंटल आवक के साथ 6,399 रुपये तक का अधिकतम भाव मिला। चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा मंडी में 500 क्विंटल आवक के साथ 6,470 रुपये तक भाव पहुंचे। झालावाड़ की खानपुर मंडी में 6,551 रुपये और झालरापाटन में 6,300 रुपये तक दाम मिले।

कोटा, नागौर, भरतपुर और हनुमानगढ़ जिलों में भी 6,000 रुपये के आसपास भाव बने रहे। प्रतापगढ़ मंडी में न्यूनतम 4,500 रुपये से लेकर 6,220 रुपये तक कारोबार हुआ। कुल मिलाकर प्रदेश में सरसों का औसत मॉडल भाव 5,800 से 6,300 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बना हुआ है।

राजस्थान की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा  रेट  

जिलामंडीन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भावआवक (क्विंटल)
अजमेरमदनगंज किशनगढ़ APMC4,9536,1716,10063.8
अलवरगोविंदगढ़ APMC5,5406,1005,8822.7
अलवरखेड़ली APMC6,1506,4806,250420.6
अनूपगढ़रावला APMC6,0956,2856,19026
बारांअंता APMC4,9305,8875,40810.6
बारांअटरू APMC5,4006,2605,830155.5
बारांबारां APMC5,2156,4836,1501,850
बारांछबड़ा APMC5,0006,3905,695297.5
बारांकवाई सालपुरा-अटरू APMC5,4206,2355,82854.9
ब्यावरब्यावर APMC5,8005,8005,8001,465
ब्यावरबिजयनगर APMC5,0006,2255,6001,626
भरतपुरनदबई APMC6,0006,3086,19013.5
भीलवाड़ाबिजोलिया APMC6,0206,0206,0207.25
बूंदीबूंदी APMC5,5006,3995,9503,600
चित्तौड़गढ़निम्बाहेड़ा APMC5,5506,4706,010500
दौसामंडावरी APMC5,7016,9516,326297
डीगसीकरी APMC5,4005,8505,58012.5
गंगानगरगजसिंहपुर APMC5,9535,9775,9533.5
गंगानगरकेसरीसिंहपुर APMC5,2006,0006,0002.4
हनुमानगढ़पीलीबंगा APMC6,1256,1256,1251.8
जयपुर ग्रामीणबस्सी APMC5,6006,4796,03942.7
झालावाड़अकलेरा APMC5,0006,4005,700187
झालावाड़झालरापाटन APMC5,0006,3006,150138.3
झालावाड़खानपुर APMC5,7006,5516,365167.5
झुंझुनूंसूरजगढ़ APMC6,4506,4506,4501.5
कोटाखातौली APMC5,8716,2196,00016.5
कोटामनोहर थाना APMC5,0005,9805,49045
नागौरनागौर APMC6,1006,1006,10032.44
प्रतापगढ़प्रतापगढ़ APMC4,5006,2205,645129.6
टोंकदूनी APMC5,7006,0005,8502.3

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements