किसानों को मिलने वाली है सम्मान निधि की 22 वीं किस्त, लेकिन हो जाइए अलर्ट !
05 फरवरी 2026, नई दिल्ली: किसानों को मिलने वाली है सम्मान निधि की 22 वीं किस्त, लेकिन हो जाइए अलर्ट ! – देश के किसानों को जल्द ही पीएम सम्मान निधि की 22 वीं किस्त मिलने की खबर मिल सकती है. लेकिन कई किसान ऐसे भी है जो अपनी ही भूल के कारण किस्त प्राप्त करने से वंचित रहते है या फिर इस बार भी वंचित रह सकते है इसलिए ऐसे किसानों को अभी से अलर्ट हो जाना चाहिए. अर्थात वे काम अवश्य ही कर लेने चाहिए जो किस्त प्राप्ति के लिए नियमानुसार अनिवार्य है.
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का 9 करोड़ से ज्यादा किसान इंतजार कर रहे हैं और यह गुड न्यूज जल्द ही किसानों को मिलने वाली है, क्योंकि अभी तक बजट 2026 की वजह से पीएम किसान योजना की किस्त में रुकावट आ रही थीं, लेकिन अब यह रुकावट खत्म. अब सभी की नजरें योजना की 22वीं किस्त पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि बहुत जल्द किसानों के खातों में एक बार फिर ₹2000 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है.
पीएम किसान योजना के तहत देशभर में 9 करोड़ से ज्यादा किसान पंजीकृत हैं. योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन बराबर किस्तों में कुल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. पिछली यानी 21वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से ट्रांसफर की थी. इस बार भी ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसानों को खुशखबरी किसी बड़े कार्यक्रम के जरिए दी जा सकती है.
इसके अलावा, 21वीं किस्त से पहले सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 30 लाख से ज्यादा अपात्र लाभार्थियों के नाम लिस्ट से हटा दिए थे. ऐसे में 22वीं किस्त से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नाम अभी भी गांव की लिस्ट में है या नहीं.
लिस्ट कैसे चेक करें?
सबसे पहले किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें. अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें. सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करें. आपके गांव के सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी.
आखिरी सप्ताह तक इंतजार…!
सरकार ने बजट 2026 भी पेश कर दिया है और किसानों की नजर है कि कब सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगी, जिसको लेकर सरकार की ओर से कोई अधिकारिक तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है. किसान भाइयों ने पहले यह आस लगाई हुई थीं की सरकार बजट से पहले ही किस्त जारी कर सकती है, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि किसानों को फरवरी के आखिरी हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


