श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की वज़नदार और चमकदार दाने वाली गेहूँ की किस्म ‘श्रीराम सुपर 5-SR-05’ किसानोंमें लोकप्रिय
उच्च उपज, मजबूत फसल, और रोग प्रतिरोधकता के साथ रबी सीजन में किसानों को दे रही है अधिक लाभ का भरोसा
25 नवंबर 2025, भोपाल: श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की वज़नदार और चमकदार दाने वाली गेहूँ की किस्म ‘श्रीराम सुपर 5-SR-05’ किसानोंमें लोकप्रिय – भारत में रबी का मौसम आते ही गेहूँ की बुवाई की हलचल पूरे देश में दिखाई देती है। लगभग 320 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोई जानेवाली यह फसल न केवल किसानों की आय का प्रमुख स्रोत है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ भी है।
हाल के वर्षों में बदलते मौसम, असमयवर्षा और तापमान में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियों ने गेहूँ उत्पादन को प्रभावित किया है। ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यही रहता है, ‘ऐसी कौन सी किस्म बोई जाए जो हर मौसम में स्थिर उपज दे और रोगों से भी सुरक्षित रहे’।
इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए श्रीराम फार्म सॉल्यूशन ने किसानों के लिए एक आधुनिक और भरोसेमंद गेहूँ किस्म ‘श्रीराम सुपर 5-SR-05’ विकसित की है। यह किस्म उच्च उपज, मजबूत संरचना और रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
हर मौसम के लिए उपयुक्त गेहूँ किस्म
श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की गेहूँ किस्म श्रीराम सुपर 5-SR-05 को इस प्रकार विकसित किया गया है कि इसे जल्दी या देर किसी भी समयबोया जा सकता है। किसान चाहे 15 अक्टूबर से बुवाई शुरू करें या नवंबर के अंत तक, उपज पर कोई असर नहीं पड़ता। यह लचीलापन इसेबदलते मौसम की अनिश्चितता के दौर में सबसे उपयुक्त विकल्प बनाता है।
कई किसान जिनकी खेत तैयारी बारिश या अन्य कारणों से देर से होती है, उनके लिए यह किस्म विशेष रूप से लाभदायक साबित हो रही है।
मजबूत कल्ले और ठोस बालियाँ – गिरने के प्रति सहनशील
श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म की सबसे बड़ी विशेषता इसकी मजबूती है। इसके पौधों में ठोस बालियाँ और मजबूत कल्ले होते हैं, जिससेफसल गिरने की संभावना बेहद कम रहती है। तेज़ हवा या बरसात की स्थिति में भी यह फसल खड़ी रहती है, जिससे नुकसान नहीं होता औरउत्पादन सुरक्षित रहता है।
इस किस्म के दाने बड़े, वज़नदार, कठोर और चमकदार होते हैं, जो न केवल उपज बढ़ाते हैं, बल्कि बाजार में भी उच्च मूल्य दिलाते हैं। किसानबताते हैं कि इसके दानों की चमक और वजन देखकर व्यापारी तुरंत पहचान लेते हैं कि यह श्रीराम कंपनी की उन्नत किस्म है।
रोगों के प्रति उच्च सहन शीलता
भूरा रतुआ और झुलसा जैसे रोग भारतीय गेहूँ क्षेत्रों में लगातार चुनौती बने हुए हैं। श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म इन प्रमुख रोगों केप्रति सहनशील (tolerant) पाई गई है।
इससे किसानों को दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता और फसल स्वस्थ बनी रहती है। रोगों से सुरक्षा का यह गुण इसकी सबसेप्रमुख विशेषता मानी जा रही है।
हर क्षेत्र के लिए अनुकूल और स्थिर उपज देने वाली किस्म
यह किस्म पूरे देश के विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म में बुवाई के समय के अनुसार खुद कोअनुकूलित करने की क्षमता है। चाहे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान या हरियाणा की मिट्टी हो, यह किस्म हर क्षेत्र में स्थिर और उच्चउपज देती है।
किसानों के अनुभव के अनुसार, जल्दी बुवाई में यह फसल तेजी से विकसित होती है और देर से बुवाई में भी उपज पर कोई नकारात्मक प्रभावनहीं पड़ता।
उच्च उपज और आर्थिक लाभ का अनुमान
श्रीराम सुपर 5-SR-05 की अनुशंसित बीज दर 40 किलोग्रामप्रतिएकड़ है। सामान्य परिस्थितियों में इसकी औसत उपज 20 क्विंटलप्रतिएकड़ दर्ज की गई है। एक बाली में 75 से 80 दाने पाए जाते हैं, जो इसकी उपज क्षमता का स्पष्ट संकेत हैं। यह किस्म अन्य किस्मों की तुलना में 12-15% अधिक उत्पादन देती है।’
यदि प्रति क्विंटल मंडी भाव 2,585 रुपये मना जाए, तो एक एकड़ से लगभग 5,000 रुपये का अधिक मुनाफा हो सकता है। (यह मंडी भाव विपणन वर्ष 2026-27 के लिए घोषित एमएसपी के अनुसार है।)
श्रीराम फार्म सॉल्यूशन के कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म न केवल उत्पादन बढ़ाती है बल्कि खेती कीलाभप्रदता में भी सुधार लाती है।
असली श्रीराम सुपर गेहूँ बीज बैग को कैसे पहचानें
ध्यान से देखने पर बैग के ऊपरी भाग के दोनों सिरों में श्रीराम का बाली वाला निशान होता है जो पीछे से रोशनी डालने पर स्पष्ट दिखाई देता है। सिलाई के साथ लगी सुनहरी रंग की पट्टी पर श्रीराम बाली का निशान, वर्ष 2025 और गेहूँ के दानो का चिन्ह होता है। असली की पुष्टिकरने के लिए होलोग्राम के सबसे निचले भाग की पट्टी को खरोंचने पर मिले नंबर को 8340000181 पर SMS करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


