फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में बीजोपचार का क्या कोई लाभ है?

रमेश वर्मा

10 मई 2024, नई दिल्ली: सोयाबीन में बीजोपचार का क्या कोई लाभ है? – अधिकांश किसान सोयाबीन की खेती वर्षों से एक ही खेत में करते चले आ रहे हैं। लगातार खेती होने के कारण सोयाबीन के खेतों में सोयाबीन फसल के रोगों के जीवाणु, फफूंद भी भूमि व बीज में स्थापित हो गये हैं। सोयाबीन फसल के रोग भूमि व बीज जनित रहते हैं। फसल को रोगों से बचाने के लिए हमें भूमि तथा बीज जनित रोगों से फसल को बचाना होगा अत: बीजोपचार लाभकारी होगा।

Advertisement
Advertisement

पौधों की प्रारम्भिक अवस्था में रोगों से बचाने के लिए बीज उपचार एक कम खर्च का साधन है। इसलिए बीज उपचार आवश्यक है।

सोयाबीन के बीज को भूमि जनित रोगों से बचाने के लिए थायरम 2 ग्राम प्रति किलो बीज तथा बीज जनित रोगों से बचाने के लिए कार्बोक्सिन 2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचारित करें।

Advertisement8
Advertisement

थायरम तथा कार्बोक्सिन का मिश्रण बाजार में भी ा उपलब्ध करा रही है। इसका 2 ग्राम प्रति किलो बीज का उपयोग करने से फसल 20-25 दिन तक रोगों से सुरक्षित रहती है और प्रारम्भिक अवस्था में रोग के कारण नहीं मरते। बीजों का अंकुरण भी एक समान होता है।

Advertisement8
Advertisement

इससे उपचार 1-2 माह पूर्व भी किया जा सकता है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement