Uncategorized

प्रो. पंजाब सिंह राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष बने

वाराणसी। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक एवं रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय विश्वविद्यालय झांसी के वर्तमान कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह को कृषि विज्ञान एवं संबंधित विज्ञान की सर्वोच्च संस्था कृषि विज्ञान राष्ट्रीय अकादमी नई दिल्ली का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वह 1 जनवरी 2017 को कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। इस अकादमी की स्थापना 1990 में हुई जो कि कृषि वैज्ञानिकों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों, शोध, शिक्षा आदि पर अपने विचार एवं सुझाव रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरी है, इन विचारों एवं चर्चाओं से कृषि संबंधी राष्ट्रीय नीति तय करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होते हैं।
अकादमी का मुख्यालय नई दिल्ली में है जबकि इसकी अनेक चैप्टर देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हैं। इसके अतिरिक्त प्रो. सिंह राष्ट्रीय स्तर की पांच विभिन्न वैज्ञानिक सोसायटीज के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा एक दर्जन से अधिक वैज्ञानिक संगठनों के सदस्य हैं।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement