Uncategorized

समस्या- रतालू लगाने का उत्तम समय कब आता है। इसकी विकसित जाति कौनसी है, क्या हमारे खेत में पैदा किया जा सकता है।

Share

– हजारीलाल चौबे, रायपुर
समाधान- रतालू एक जमीकंद होता है। जो सभी जगह पैदा किया जा सकता है। आपके क्षेत्र में भी हो सकता है। आप निम्न बिन्दुओं पर ध्यान दें।

  • सभी प्रकार की भूमि इसके लिये ठीक होती है जहां कहीं हल्दी की खेती हो सकती है इसे लगाया जा सकता है।
  • जातियों में श्री रूपा तथा सफेद रतालू में श्री शुभ्रा, श्री प्रिया तथा श्री धन्य प्रमुख है।
  • इसकी कास्त अप्रैल से जून के मध्य बुआई करके की जा सकती है।
  • क्यारियों में भी लगाया जा सकता है। कतार से कतार 30 से.मी. दूरी 50-50 ग्राम के टुकड़ों को बुआई पूर्व 0.2 प्रतिशत मेन्कोजेब के घोल में 10 मिनट तक डुबोकर करें।
  • प्रति हेक्टर 20-25 क्विंटल बीज पर्याप्त होता है।
  • गोबर खाद के साथ 100 किलो यूरिया, 375 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 167 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. पर्याप्त होगा।
  • बुआई के तुरन्त बाद पहली सिंचाई की जाये कुल 15-20 सिंचाई लगती है।
  • 8-9 माह बाद कंद तैयार हो जाते हैं।
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *