राज्य कृषि समाचार (State News)

स्कीम के जरिए खुद का शुरू कर सकते है डेयरी फार्म

11 अप्रैल 2026, भोपालस्कीम के जरिए खुद का शुरू कर सकते है डेयरी फार्म –  डेयरी फार्मिंग इस बिजनेस की शुरुआत बिना किसी टेंशन के साथ शुरु की जा सकती है, क्योंकि सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों और पशुपालकों को बिना गांरटी लोन प्रदान कर रही है-

  • 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना गिरवी
  • समय पर भुगतान करने पर 3% ब्याज में छूट

 प्रभावी ब्याज दर लगभग 4%

अगर आप भी इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की इस स्कीम पर लोन की राशि आपके पशुओं की संख्या और प्रकार पर निर्भर करेंगी. यानी प्रति गाय पर करीब 40,000 रुपये और प्रति भैंस पर करीब 60,000 रुपये लिमिट दी जाएगी. अगर कुल क्रेडिट की बात करें तो 3 लाख रुपये तक लिमिट रखी गई है. इसके अलावा, भेड़, बकरी और पोल्ट्री फार्मिंग करने वाले छोटे किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इससे चारा, दवाई और देखभाल का खर्च आसानी से मैनेज किया जा सकता है.

आवेदन?

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को बेहद आसान रखा है ताकि गांव के किसान भी बिना परेशानी इसका लाभ ले सकें.ऐसे में अगर आप इस स्कीम में इच्छुक है तो आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाएं (सरकारी या प्राइवेट) में जाकर पशु KCC के लिए आवेदन फॉर्म भर इस स्कीम के तहत सस्ता लोन पा सकते हैं.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements