22 एवं 28 मार्च को गेहूं की खरीद-बिक्री के लिए रतलाम मंडी खुली रहेगी
20 मार्च 2026, रतलाम: 22 एवं 28 मार्च को गेहूं की खरीद-बिक्री के लिए रतलाम मंडी खुली रहेगी – कृषि उपज मंडी समिति रतलाम में किसान संघ, व्यापारी संघ, हम्माल संघ एवं तुलावटी संघ की संयुक्त बैठक मंडी भारसाधक अधिकारी/एसडीएम रतलाम शहर सुश्री आर्ची हरित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मार्च माह में अवकाश के दिनों की अधिकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सचिव कृषि उपज मंडी किशोर कुमार नरगावे ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्च 2026 में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च को चैती चाँद, 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 26 मार्च को नवरात्रि अष्टमी, 27 मार्च को रामनवमी, 29 मार्च को रविवार, 30 मार्च को बैंक क्लोजिंग, 31 मार्च को महावीर जयंती, 1 अप्रैल को वार्षिक लेखा बंदी तिथियों पर विभिन्न पर्व एवं प्रशासनिक कारणों से मंडी प्रांगण में अवकाश रहेगा।
किसान हित को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च (रविवार) एवं 28 मार्च को गेहूं उपज की खरीद-बिक्री के लिए मंडी खुली रहेगी। इन दोनों दिनों में किसानों को भुगतान केवल आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा। बैंक अवकाश एवं क्लोजिंग के कारण नगद भुगतान नहीं किया जाएगा। मंडी प्रशासन ने समस्त किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकता होने पर ही अपनी उपज मंडी में लाएं, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

