राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी जिले में सूरजमुखी एवं कुसुम फसल उत्पादन  के विशेष प्रयास

13 फ़रवरी 2025, सिवनी: सिवनी जिले में सूरजमुखी एवं कुसुम फसल उत्पादन  के विशेष प्रयास – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन सिवनी के मार्गदर्शन में जिले में सूरजमुखी एवं कुसुम तिलहनी फसलों के उत्पादन एवं तिलहन व्यवसाय को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। सूरजमुखी की नवीन किस्म KBSH-85 एवं कुसुम की नवीन किस्म ISF-764 के  200-200 हेक्टेयर रकबे में सफलतापूर्वक क्लस्टर प्रदर्शन लगाया गया है। जिससे प्रोत्साहित होकर सिवनी जिले के  कृषकों  के अलावा दूसरे जिले के कृषक द्वारा भी इन फसलों को लगाने की इच्छा व्यक्त की गई है तथा लगातार बीजों की मांग कर रहे है।

विगत वर्षों में तिलहन अंतर्गत सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि हुई है। इन फसलों को लगाने से कृषकों की आय में वृद्धि होगी एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कृषक स्वयं अपनी फसल उत्पादन का तेल निकाल कर पारिवारिक उपयोग के साथ ही स्थानीय बाजार में बेच सकते हैं। तिलहन फसलों में सिंचाई, कीटनाशकों एवं उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है। अतः कम उपजाऊ भूमि में भी इन फसलों का अधिकतम उत्पादन लिया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

कृषि विभाग के उप संचालक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा विभिन्न विकास खण्डों में तिलहन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं कृषकों को तिलहन के प्रदर्शनों का खेत भ्रमण कराया जा रहा है। आगामी वर्ष में तिलहन अन्तर्गत रकबा बढ़ने की संभावना देखी जा रही है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन सिवनी एवं उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ द्वारा  कृषकों से अपील की गई है कि आगामी वर्ष में तिलहनी फसलों जैसे सूरजमुखी एवं कुसुम की अधिक से अधिक बोनी करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement