आलीराजपुर में कृषि संबंधित विशेष शिविर आयोजित
07 अप्रैल 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में कृषि संबंधित विशेष शिविर आयोजित – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के आदेश एवं उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित, आलीराजपुर में “किसान कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और किसानों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी एवं राजस्व विभाग के जिला, विकासखंड एवं फील्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को खाद वितरण हेतु ई-टोकन प्रणाली और उर्वरक वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया, ई-टोकन जनरेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से उन किसानों के लिए प्रक्रिया समझाई जिनके पास राजस्व पट्टा, सिकमी भूमि, किसान रजिस्ट्री नहीं है या जिनकी भूमि मंदिर/ट्रस्ट के अंतर्गत आती है। ऐसे मामलों में भी ई-टोकन कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया
शिविर में सहकारिता उपायुक्त श्री जी.एल. सोलंकी, नोडल अधिकारी बी.एस. बघेल, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एन.एस. पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सिंकदारसिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

