राजस्थान: श्रीगंगानगर में बांस की खेती की पर कृषक प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को प्रोसेसिंग की दी गई जानकारी
23 मार्च 2026, श्रीगंगानगर: राजस्थान: श्रीगंगानगर में बांस की खेती की पर कृषक प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को प्रोसेसिंग की दी गई जानकारी – एसकेआरएयू के उद्यान विभाग द्वारा श्रीगंगानगर के गांव मदेरा में धारणिया जैविक फार्म पर भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय बांस मिशन परियोजना के तहत शुष्क क्षेत्र में बांस की खेती की संभावनाओं पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में पदमपुर केवीके इंचार्ज डॉ. सीमा चावला, परियोजना अधिकारी व पूर्व अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. पीके यादव, उप परियोजना अधिकारी डॉ. सीपी मीणा, कृषि अनुसंधान केन्द्र, श्रीगंगानगर के वैज्ञानिक डॉ. रघुवीर सिंह मीणा और प्रगतिशील महिला जैविक किसान उर्मिला धारणिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम सहयोजक डॉ. चंद्रप्रकाश ने बांस परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बांस परियोजना अधिकारी डॉ. पीके यादव ने बांस की उपयुक्त किस्मों जैसे बम्बूसा वुल्गैरिस, हैमिल्टनी, बालकोआ की विशेषताओं के साथ शुष्क क्षेत्र में बांस की खेती की संपूर्ण जानकारी दी। केवीके इंचार्ज डॉ. सीमा चावला ने बांस से बनने वाले आचार, मुरब्बे बनाने की विधियों के बारे में किसानों को बताया।
डॉ. रघुवीर सिंह मीणा ने गंगानगर क्षेत्र में बांस की खेती की संभावनाओं एवं ड्रिप पर बांस की खेती के साथ अंतरफसल के बारे में बताया ओर उसके साथ सैम ग्रस्त क्षेत्र में इसकी खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। परियोजना अधिकारी ने जैविक फार्म पर बांस के 100 पौध लगाने के लिए दिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

