राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर : जशपुर की अमराइयों में बौरों की बहार, रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद   

25 फरवरी 2026, रायपुररायपुर : जशपुर की अमराइयों में बौरों की बहार, रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की अमराइयों में इन दिनों आम के बौरों की सुगंध वातावरण को महका रही है। इस वर्ष आम के वृक्षों पर मंजरियाँ सघन एवं स्वस्थ दिखाई दे रही हैं, जिससे किसानों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है। दशहरी, लंगड़ा, चौसा एवं आम्रपाली जैसी आम की प्रमुख प्रजातियाँ फूलों से आच्छादित हैं। वर्तमान में लगभग 5 हजार 410 हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती की जा रही है।

सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि अनुकूल मौसम एवं वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने पर उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। जशपुर का आम अपनी गुणवत्ता एवं मिठास के कारण अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है। उद्यानिकी विभाग ने किसानों को बौर अवस्था में सिंचाई रोकने, फूल खिलने पर कीटनाशक का छिड़काव न करने तथा कीट-रोग नियंत्रण हेतु आवश्यक दवाओं के उपयोग की सलाह दी है। मैंगो हॉपर, पाउड्री मिल्डियू एवं एंथ्राकनोज नियंत्रण के लिए समय अनुसार उपचार करने को कहा गया है।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements