रबी सीजन 2026: चित्तौड़गढ़ में सरसों व चना की MSP पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
20 मार्च 2026, जयपुर: रबी सीजन 2026: चित्तौड़गढ़ में सरसों व चना की MSP पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू – राजफैड के उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में रबी सीजन 2026 के तहत किसानों से सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ होगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू की जाएगी।
जिले में सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
पंजीकरण एवं जिंस की तुलाई हेतु केवल ऑनलाइन गिरदावरी में दर्ज उपज के अनुसार ही खरीद की जाएगी। समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के माध्यम से की जाएगी।
भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद 60 दिवस की अवधि में पूर्ण की जाएगी। किसान पूर्व की भांति एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता मानकों के अनुरूप अपनी उपज क्रय-विक्रय केंद्रों या ग्राम सेवा सहकारी समिति केंद्रों पर बेच सकेंगे।
किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए राजफैड द्वारा कॉल सेंटर (टोल फ्री नंबर 18001806001) स्थापित किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

