मुरैना: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु गुणवत्ता प्रशिक्षण सम्पन्न
26 मार्च 2026, मुरैना: मुरैना: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु गुणवत्ता प्रशिक्षण सम्पन्न – कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण अधिकारी, कर्मचारियों को भारतीय खाद्य निगम के गुणवत्ता नियंत्रक ग्वालियर द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत ने सभी सहकारी समिति, प्रबंधक, ऑपरेटरों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि एफ.ए.क्यू. मानक स्तर का गेहूँ उपार्जित करें एवं किसानों के लिए केन्द्र पर छाया, पानी, टॉयलेट, बैठक व्यवस्था सुनिश्चित रखें।
इस अवसर पर कृषि, राजस्व, सहकारिता, खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, वेयर हाउस, पंजीयन, उपार्जन केन्द्र प्रबंधक, ऑपरेटर, सर्वेयर एवं उपार्जन समिति के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

