मध्यप्रदेश: विदिशा में ओलावृष्टि से फसल तबाह, अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर किया निरीक्षण
23 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: विदिशा में ओलावृष्टि से फसल तबाह, अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर किया निरीक्षण – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद, नटेरन व कुरवाई सहित अन्य क्षेत्रों के जिन ग्रामों में गत दिवस हुई ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति हुई है उन ग्रामों में आज संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों एसडीएम, व तहसीलदार ने मय अमले के साथ पहुंचकर निरीक्षण व सर्वे किया है। जिन ग्रामों में फसलों को क्षति हुई थी उन ग्रामों में किसानों के खेतों में पहुंचकर राजस्व अधिकारियों ने फसलों का प्राथमिक आकलन कर आवश्यक कार्यवाही की है। निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारियों ने किसानों के खेत में बारीकी से फसल क्षति का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विदिशा तहसील के ग्राम अंडिया में जिन किसानों के खेतों में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ वहां अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर , विदिशा एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के द्वारा मौके पर पहुंच कर फसल का सर्वे किया है। इसके अलावा विदिशा तहसील के ग्राम ढोलखेड़ी में भी राजस्व विभाग की टीम ने खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का आंकलन किया है और शमशाबाद एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल, तहसीलदार ने नटेरन तहसील क्षेत्र के ग्राम तोफाखेड़ी, पिपरिया और हीरापुर पहुंचकर किसानों के खेतों में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों स्थल निरीक्षण किया।
शनिवार को प्रातः से ही ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को हुई क्षति का सर्वे कार्य प्रशासन द्वारा सतत जारी रहा। गुलाबगंज के ग्राम संतापुर , अंडिया कलां और गूलरखेड़ी में ग्यारसपुर एसडीएम श्रीमती शशि मिश्रा व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित फसल का मौका मुआयना किया। विदिशा जिले की जिन तहसील क्षेत्र के ग्रामों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ उन क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीम ने किसानों के खेतों का निरीक्षण तो किया ही साथ ही किसानों को शासन से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन भी दिलाया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

