मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत गुना के 11 किसानों को मिली मुर्रा भैंस
19 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत गुना के 11 किसानों को मिली मुर्रा भैंस – मध्य प्रदेश के गुना जिले के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. समर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत विकासखंड राघौगढ़ के सहरिया वर्ग के 11 हितग्राहियों को एक-एक मुर्रा भैंस प्रदाय की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत गुना की कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
योजना के अंतर्गत भैंसों का तीन समय दुग्ध मापन किया गया, जिसमें प्रतिदिन 8 लीटर या उससे अधिक दूध उत्पादन करने वाली भैंसों का चयन कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. राघवेंद्र नरवरिया, डॉ. हरवीर धाकरे एवं डॉ. आशीष सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेन्द्र सिंह सैमिल द्वारा किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

