जीवन सिंह को मिला राष्ट्रीय मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया पुरस्कार
13 दिसंबर 2025, इंदौर: जीवन सिंह को मिला राष्ट्रीय मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया पुरस्कार – इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम भोंडवास के प्रगतिशील कृषक श्री जीवन सिंह परमार को राष्ट्रीय स्तर की श्रेणी में मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया पुरस्कार मिला है। श्री परमार को यह पुरस्कार एक अखबार एवं भाकृअप के सहयोग से गत दिनों पूसा परिसर , मेला मैदान , नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विशेष अतिथि बुल्गारिया की फ्लोरीकल्चर एक्सपर्ट सुश्री डिलयाना ब्लागोवा के द्वारा नीति आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ राजीव कुमार एवं अन्य की मौजूदगी में दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आयोजकों द्वारा तीन श्रेणियों जिला स्तरीय , राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार वितरित किए गए , जिसमें श्री परमार को यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र में विशेष कार्य, नई तकनीक के इस्तेमाल ,नए बीजों की बुवाई के लिए किसानों को बढ़ावा देने ,फसल विविधीकरण करने , फसल चक्रण विधि अपनाने ,श्रीअन्न का उत्पादन करने , औषधीय फसलों के उत्पादन में विशेषकर अश्वगंधा में गत वर्ष मध्यप्रदेश में अधिकतम उत्पादन लेने जैसे कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


