खेती में बायो कल्चर को विकसित करें- कलेक्टर श्रीमती गर्ग
11 अप्रैल 2026, मंदसौर: खेती में बायो कल्चर को विकसित करें- कलेक्टर श्रीमती गर्ग – कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने ग्राम कटक्या में किसान श्री राजकुमार पोरस द्वारा की जा रही अमरूद की प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेत में अपनाई जा रही प्राकृतिक कृषि पद्धतियों की सराहना की और बायो कल्चर के विकास पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, मंदसौर एसडीएम, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी किसान मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि खेती में बायो कल्चर का उपयोग अत्यंत लाभकारी है, इससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने और जैविक संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने खेत में तैयार किए जा रहे प्राकृतिक जीवामृत एवं बायो कल्चर की प्रक्रिया को देखा और उसके उपयोग की जानकारी ली। किसान द्वारा खेत में उपलब्ध नरवाई अपशिष्ट को रोटावेटर के माध्यम से मिट्टी में मिलाकर प्राकृतिक खाद तैयार की जा रही है, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की।
निरीक्षण के दौरान किसान श्री राजकुमार पोरस ने बताया कि वे लगभग 200 बीघा भूमि पर प्राकृतिक तरीके से खेती कर रहे हैं, जिसमें करीब 13 हजार अमरूद के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने प्राकृतिक जीवामृत के उपयोग, उसकी मात्रा एवं समय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस संबंध में उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। किसान द्वारा अमरूद के पौधों के बीच लहसुन की मिश्रित खेती भी की जा रही है, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

