बिहार सरकार का बजट: किसानों के लिए राहत देने का ऐलान
05 फरवरी 2026, भोपाल: बिहार सरकार का बजट: किसानों के लिए राहत देने का ऐलान – देश के आम बजट के साथ ही बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने भी मंगलवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश कर दिया है और इसमें सरकार की तरफ से राज्य के किसानों को कई बड़ी राहत देने का भी ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के किसानों को 3,000 रुपये सालाना अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है. सरकार ने कहा है कि इस कदम से छोटे और सीमांत किसानों की आय को सीधा सहारा मिलेगा और खेती की लागत का दबाव कम होगा.
वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार कृषि रोड मैप 4 पर तेजी से काम कर रही है और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है. बढ़ती महंगाई, बीज, खाद और डीजल की कीमतों को देखते हुए यह अतिरिक्त सहायता किसानों के लिए समय पर मदद साबित होगी.
अतिरिक्त 3000 रुपये का लाभ
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की यह अतिरिक्त राशि केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के साथ मिलकर किसानों की कुल सालाना सहायता को बढ़ाएगी. अब किसानों को 6000 रुपये के अलावा 3000 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी. बजट में सिंचाई, हर खेत तक पानी, ग्रामीण सड़कों और बिजली आपूर्ति को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी दोनों में इजाफा हो.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


