राज्य कृषि समाचार (State News)

अजमेर की 40 महिला किसान महाराष्ट्र रवाना, सीखेंगी आधुनिक खेती की तकनीक  

24 फरवरी 2026, अजमेर: अजमेर की 40 महिला किसान महाराष्ट्र रवाना, सीखेंगी आधुनिक खेती की तकनीक – राजस्थान के अजमेर जिले के कृषि विभाग द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया।

कृषि विभाग की उप निदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती उषा चितारा ने बताया कि योजनान्तर्गत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी नवीन तकनीकों, अनुसंधान एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों तक पहुंचाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें। इसी उद्देश्य से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनिन्दा प्रगतिशील 40 महिला कृषकों को 7 दिवसीय अन्तर राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान नासिक (महाराष्ट्र) में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कृषकों को कृषि एवं उधानिकी की नवीनतम तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कृषक प्रशिक्षण दल को उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती उषा चितारा द्वारा भ्रमण प्रभारी श्रीमती अनुप्रिया यादव सहायक निदेशक कृषि एवं सहप्रभारी श्री सुनील कुमार भाम्बी कृषि पर्यवेक्षक बीर के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विभाग के उप परियोजना निदेशक आत्मा पूजा दोताणियाँ एवं रामेश्वर लाल गेना सहायक कृषि अधिकारी टिका वड़ा मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements