राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

G20 India: क्लाइमेट चेंज के दौर में कृषि वैज्ञानिक तैयार कर रहे जलवायु अनुकूल बीज : नरेंद्र सिंह तोमर

31 जनवरी 2023, नई दिल्ली: G20 India: क्लाइमेट चेंज के दौर में कृषि वैज्ञानिक तैयार कर रहे जलवायु अनुकूल बीज : नरेंद्र सिंह तोमरG20 India: भारत की जी-20 अध्यक्षता में होने वाली दो दिवसीय पहली अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह (आईएफए डब्ल्यूजी) की बैठक चंडीगढ़ में शुरू हो गई हैं। बैठक के पहले दिन में 2 सत्र होगा। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह (आईएफए डब्ल्यूजी) की बैठक का उद्घाटन माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने चंडीगढ़ में किया। 

इस दौरान कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विज्ञान और नवाचार से भारत का तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार जलवायु परिवर्तन को लेकर बैठक में चर्चा करेंगे। जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक स्तर की समस्या है। जलवायु परिवर्तन का असर सबसे पहले खेती पर पड़ता हैं। इससे लड़ने के लिए कृषि वैज्ञानिक भी कुछ ऐसे बीजों को तैयार कर रहे हैं जो वर्तमान जलवायु के अनुकूल हों। 

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा “खाद्य प्रसंस्करण के लिए भी हम वैश्विक स्तर पर चर्चा करेंगे। मिनी फूड पार्क बनाकर इस व्यवस्था को और तेज करने पर विचार कर रहे हैं।”

जी20 की बैठक के मुद्दें

चंडीगढ़ में हो रही दो दिवसीय बैठक के दौरान भारत की संस्कृति, डिजिटल करेंसी जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था वैश्विक ऋण स्थिति और बढ़ते कर्ज जैसे गंभीर सम्स्याओं को बेहतर ढंग से संभालने के लिए समाधान पर विचार-विर्मश किया जायेगा। 

Advertisement
Advertisement
क्या हैं जी20?

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के एक प्रमुख मंच को गुप्र ऑफ ट्वेंटी (जी-20) कहा जाता हैं। यह 20 देशों का एक समूह है जो सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसको मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

Advertisement
Advertisement
भारत की G20 प्रेसीडेंसी

वर्ष 2023 में भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत की G20 प्रेसीडेंसी की थीम है “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी · एक परिवार · एक भविष्य” जो महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से ली गई है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement