श्योपुर ने रचा कीर्तिमान: पशु टीकाकरण में 97% उपलब्धि के साथ प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
29 मार्च 2026, श्योपुर: श्योपुर ने रचा कीर्तिमान: पशु टीकाकरण में 97% उपलब्धि के साथ प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित पशु टीकाकरण में प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के कुशल निर्देशन में पशुपालन विभाग श्योपुर द्वारा अर्जित की गई है।
उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे ने बताया कि श्योपुर जिले में राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का सफल संचालन किया गया। जिले में कुल 3,62,600 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 3,52,551 पशुओं का सफल टीकाकरण किया जा चुका है, 97 प्रतिशत उपलब्धि पर श्योपुर जिले को प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
इस सफलता में जिला प्रशासन सहित पशुपालन विभाग के अधिकारियों, पशु चिकित्सा अधिकारियों, फील्ड स्टाफ एवं संबंधित सभी कर्मचारियों सहित पशुपालकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

