राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर : खरीफ से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, अनियमितता पाए जाने पर 5 को नोटिस जारी

11 अप्रैल 2026, रायपुर: रायपुर : खरीफ से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, अनियमितता पाए जाने पर 5 को नोटिस जारी – आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ जिले में रासायनिक उर्वरकों की उचित दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के विरुद्ध सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दो दिनों के दौरान 16 उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रय केंद्रों गोयल फर्टिलाइजर रायगढ़, मेसर्स किसान इंटरप्राइजेज रायगढ़, अन्नपूर्णा खाद भंडार धरमजयगढ़, विक्की खाद भंडार सूपा (पुसौर) तथा नरेश ट्रेडर्स सेमरा (पुसौर) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित विक्रेताओं से निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय निगरानी दल का गठन किया गया है। इस दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि को बनाया गया है। उनके नेतृत्व में उर्वरक विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण  किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कृषि विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 07762-220213 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements