धार में मत्स्य पालकों हेतु जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
07 फरवरी 2026, धार: धार में मत्स्य पालकों हेतु जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न – धार में मत्स्य पालकों हेतु जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में मत्स्य कृषक शामिल हुए।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री टी.एस.चौहान द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र धार में किया गया। मत्स्य कृषकों द्वारा अधिक संख्या में भागीदारी कर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
इच्छुक मत्स्य पालक अपनी मत्स्य सम्पदा का बीमा कराने हेतु सर्वप्रथम नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीयन करवाए, पंजीयन कराने हेतु दी गई वेबसाइट https://nfdp.dof.gov.in/ का उपयोग करें। पंजीयन उपरांत अपने प्रोफाइल में जाकर जलीय कृषि बीमा ऑप्शन का चयन कर,चयनित बीमा कंपनी को प्रीमियम राशि जमा कर बीमा कराया जा सकता है । योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रीमियम राशि का 40 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है। प्रति हेक्टेयर जल क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन राशि 25000 रुपये तथा एक किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर जलक्षेत्र तक देय प्रोत्साहन राशि एक लाख रुपये रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए एन.एफ.डी.बी. के टोल फ्री नंबर 1800-425-1660 पर कॉल करें अथवा कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला धार में संपर्क करें ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


