किसान, खेती और नीति – Kisan, Kheti aur Neeti

राष्ट्रीय कृषि समाचार पत्र कृषक जगत द्वारा कृषि नीतियों को सरल और स्पष्ट रूप में किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक नई विशेष पॉडकास्ट संवाद श्रृंखला “किसान, खेती और नीति” प्रारम्भ की जा रही है। यह पहल देशभर के किसानों, कृषि विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं के बीच सार्थक संवाद की सेतु बनेगी।

किसान, खेती और नीति - Kisan Kheti aur Neeti
किसान, खेती और नीति – Kisan Kheti aur Neeti
Advertisements

‘किसान, खेती और नीति का मुख्य उद्देश्य है जटिल नीति विषयों को सरल बनाना, किसानों और नीति-निर्माताओं के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना, किसान-केंद्रित नीति निर्माण को सशक्त करना। यह श्रृंखला केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि किसानों की आवाज़ को नीति विमर्श तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी। कृषि क्षेत्र के बदलते परिदृश्य में जागरूकता और समझदारी ही भविष्य को सुरक्षित कर सकती है। आइए, इस सार्थक पहल से जुड़ें। नीति को समझें और अपनी भागीदारी को सशक्त बनाएं।

अनुभवी प्रशासनिक नेतृत्व – इस विशेष संवाद श्रृंखला का संचालन कर रहे है श्री प्रवेश शर्मा (Ex-IAS), पूर्व प्रबंध निदेशक, Small Farmers’ Agribusiness Consortium (SFAC) एवं पूर्व कृषि सचिव, मध्यप्रदेश। कृषि प्रशासन और नीति निर्माण में उनका व्यापक अनुभव, जमीनी समझ और गहन अध्ययन इस चर्चा को तथ्यात्मक, प्रामाणिक और मार्गदर्शी बनाएगा। उनके अनुभवों से न केवल वर्तमान नीतिगत पहलुओं की स्पष्टता मिलेगी, बल्कि किसानों के हित में भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

किसान, खेती और नीति देखने के लिए कृषक जगत हमारे के यूट्यूब (Youtube) चैनल पर जाएं – नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें