‘कृषज कनेक्ट – गति ’ 26 में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स ने 14 नए उत्पाद किए लॉन्च
23 मार्च 2026, नई दिल्ली: ‘कृषज कनेक्ट – गति ’ 26 में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स ने 14 नए उत्पाद किए लॉन्च – एग्रो-केमिकल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम ‘कृषज कनेक्ट – गति’ 26 का आयोजन लखनऊ और इंदौर में गत दिनों किया गया । कार्यक्रम में देशभर से कंपनी के प्रमुख वितरण सहयोगियों (कृषज सारथियों) ने भाग लिया। इस अवसर पर कंपनी ने 14 नए उत्पादों को लॉन्च किया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बिहार/झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से जुड़े चैनल पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के चैनल पार्टनर्स शामिल हुए। इस दौरान संबंधित राज्यों के स्टेट हेड्स व उनकी टीम उपस्थित रहीं।
कंपनी के डायरेक्टर रिटेल एवं एग्रीबिजनेस स्ट्रेटेजीज, श्री दिव्यांश अग्रवाल ने अपने संबोधन में चैनल पार्टनर्स के मजबूत सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें कंपनी की विकास यात्रा की रीढ़ बताया। उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धतियों और नवाचार पर निरंतर फोकस बनाए रखने का भरोसा दिया। इस वर्ष की थीम ‘ गति ’26 ‘ कंपनी के आगामी रणनीति को दर्शाती है, जिसमें कंपनी अपने चैनल पार्टनर्स के सहयोग से एक गति के साथ स्पष्ट दिशा, योजनाबद्ध विकास और मजबूत मूल्यों के आधार पर विस्तार करेगी। यह थीम कंपनी के इस वर्ष के दृष्टिकोण- तेज़ निर्णय, तेज़ नवाचार, तेज़ विकास को परिभाषित करती है।
अपने मुख्य संबोधन में कंपनी के प्रेसिडेंट- सेल्स एवं मार्केटिंग, श्री ईश्वर रेड्डी ने गति ’26 के दृष्टिकोण को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना और चैनल पार्टनर्स के साथ लंबे समय तक मजबूत और भरोसेमंद संबंध स्थापित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी किसानों को संपूर्ण फसल समाधान उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।
14 नए उत्पादों का भव्य लॉन्च: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 अत्याधुनिक उत्पादों का लॉन्च रहा, जिनमें कीटनाशक, खरपतवारनाशक,फफूंदनाशक, विशेष पोषक तत्व, बायो-स्टिमुलेंट्स और जैव उर्वरक शामिल हैं। इनमें कंपनी ने TRIAGEN नामक एक अनूठा एवं पेटेंटेड ‘कीटनाशक + फफूंदनाशी’ संयोजन उत्पाद भी लॉन्च किया। उत्पाद लॉन्च का नेतृत्व श्री सुधांशु श्रीवास्तव (ग्रुप मार्केटिंग हेड), श्री कपिल कुमार (कंट्री हेड – Alga Energy), डॉ. आर.डी. सिंह (प्रेसिडेंट – रिटेल और स्पेशलिटी न्यूट्रिएंट्स) और श्री सुमित बनर्जी (ज़ोनल मैनेजर – Alga Energy) संयुक्त रूप से कर रहे थे।
लॉन्च किए गए उत्पादों की सूची – श्रेणी -कीटनाशक + फफूंदनाशक- ब्रांड का नाम – TRIAGEN ,खरपतवारनाशक – KRIZAPफफूंदनाशक- KRI-PIC , KRI-DUO ,कीटनाशक – KYDEN ,KYDO ,KRIVEX ,KRI-NOT , बायो फ़र्टिलाइज़र, बायो-स्टिमुलेंट्स, विशेष पोषक तत्व – KRI SS ,KRI SD ,KRISHAJ 60 ,PRIVINTAL GREEN ,KRISH GOLD एवं KRISHAJ K 33 शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और लकी ड्रॉ के साथ हुआ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

