Uncategorized

कुलपति प्रो. बिसेन द्वारा सागर केन्द्र का भ्रमण

सागर। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सागर में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. पी.के. बिसेन ने क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रो. बिसेन द्वारा के.वी.के. अलसी, मूलार्प गेहूं अनुसंधान परियोजनाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए विशेष निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कृषकों के हित में अधिक से अधिक उन्नत किस्मों के विमोचन करने की आशा व्यक्त की। इसी प्रकार केन्द्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उन्हें शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न इकाईयों का इस अवसर पर केन्द्र के समस्त वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके प्रथम आगमन पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कृषक श्री रामसेवक कुशवाहा द्वारा उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद का विमोचन करते हुए इस उद्यम को अधिक से अधिक कृषकों तक फैलाने की सलाह दी।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement