Uncategorized

आत्मा द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण

होशंगाबाद। आत्मा परियोजना की आत्मा टेक्नीकल मैनेजर श्रीमती रेनू शुक्ला ने ग्राम बड़ोदियाकला में स्वसहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीण महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम की किशोर बालिकाओं को समूह क्षमता वृद्धि का प्रशिक्षण दिया।
श्रीमती रेनू शुक्ला ने महिलाओं को कृषि की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी और महिलाओं को प्रेरित किया कि वे कृषि के साथ साथ अपने समूह की क्षमता वृद्धि के लिए अन्य व्यवसाय भी करें।

Advertisements