State News (राज्य कृषि समाचार)

4750 हेक्टेयर में लगाई जायेगी गर्मियों की मूंग

Share

मूंग का 150 क्विंटल बीज विकासखंडों में उपलब्ध

बालाघाट। चालू ग्रीष्म सीजन में जिले के 4750 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में ग्रीष्म कालीन मूंग की फसल लगाई जायेगी। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य बीज निगम से 150 क्विंटल मूंग के बीज का इंतजाम किया गया है। यह बीज किसानों को वितरण के लिए विकासखंड मुख्यालयों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष जिले के 4750 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में ग्रीष्म कालीन मूंग की फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रति हेक्टेयर 20 किलोग्राम की दर से मूंग का बीज मध्यप्रदेश राज्य बीज निगम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। विकासखंड बालाघाट में 20 क्विंटल, लालबर्रा में 18 क्विंटल, वारासिवनी में 16 क्विंटल, कटंगी में 08 क्विंटल, खैरलांजी में 14 क्विंटल, लांजी में 24 क्विंटल, किरनापुर में 20 क्विंटल, बैहर में 12 क्विंटल, बिरसा में 10 क्विंटल तथा विकासखंड परसवाड़ा में 08 क्विंटल ग्रीष्म कालीन मूंग का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि जिन किसानों के पास पानी का साधन है, वे किसान गर्मियों के दिनों में मूंग की फसल लगा सकते हैं। मूंग की फसल कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है।
बीज निगम के जिला प्रबंधक श्री जर्नादन सिंह ने बताया कि जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में मूंग का बीज प्रदाय किया जा रहा है। शीघ्र ही किसान अपने विकासखंड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर मूंग का बीज प्राप्त कर सकते हैं।

गर्मियों में मूंग की उन्नत खेती

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *