समस्या- मैंने गन्ने की जड़ी फसल रखी है क्या-क्या करने से अच्छा उत्पादन मिल सकेगा।
– गुलाब चन्द शर्मा, पिपरिया
समाधान – गन्ने की जड़ी का अपना अलग महत्व होता है। गन्ना लगाने का व्यय, बीज का व्यय तथा खेत की तैयारी का खर्च बच जाता है यदि इस जड़ी फसल का रखरखाव की तकनीकी का पालन किया जाये तो अच्छा लाभ कमाया जा सकता है इसके लिये आपको निम्न उपाय करना होगा।
Advertisement1
Advertisement
- तेज धार वाले कत्ते से यथासम्भव जमीन की सतह से गन्ना काटा जाये ठूंठ नहीं रहने दिया जाये।
खाली स्थान का भराव किया जाये। - सूखी पत्तियों को जलायें नहीं बल्कि उसका लाभ लें।
- मेढ़ों की बगल से हल चलाकर पुरानी जड़ों को तोड़ें ताकि नई जडें़ जल्दी से आने लगे।
- जड़ी को मुख्य फसल के हिसाब से उर्वरक प्रदान करे अर्थात् 650 किलो यूरिया, 500 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 100 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की दर से दिया जाये।
- सिंचाई व्यवस्था पुख्ता करंे तथा पौध संरक्षण उपायों का पालन करें।
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

