Uncategorized

नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. का उर्वरक उपयोग प्रशिक्षण

मंदसौर। नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विनय सिंह ताखर के मार्गदर्शन में उर्वरक उपयोग हेतु प्रशिक्षण शिविर मंदसौर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उप संचालक कृषि डॉ. अजीत सिंह राठौड़ ने स्वाईल हेल्थ कार्ड एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर एम.पी. एग्रो के शाखा प्रबंधक श्री शर्मा जी, वरि. कृ.वि.अधि. श्री व्ही.के. श्रीवास्तव, एन.एफ.एल. के मंदसौर प्रमुख श्री प्रेम सिंह वरिष्ठ उर्वरक विक्रेता केसर फर्टिलाइजर्स के श्री राम गोपाल टेलर सहित क्षेत्र उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे। संगोष्ठी के समापन पर मे. मन्नालाल हस्तीमल के संचालक श्री अशोक कुमठ ने आभार व्यक्त किया।

Advertisements