Uncategorized

म.प्र. के बागवानी किसान जाएंगे ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड

Share

(विशेष प्रतिनिधि)
भोपाल। म.प्र. के उद्यानिकी कृषक इस वर्ष बागवानी में उच्च तकनीक अध्ययन एवं प्रत्यक्ष अनुभव के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। किसानों का एक समूह दक्षिण कोरिया भी जाएगा। उक्त आशय की जानकारी उद्यानिकी आयुक्त सह संचालक श्री सत्यानंद ने कृषक जगत को दी।
किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी संगोष्ठी, बागवानी अध्ययन यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। पूर्व वर्ष में विभाग द्वारा बागवानी कृषकों को नीदरलैंड और इजराईल की अध्ययन यात्रा पर भेजा गया था, जिसे काफी सराहा गया। यह यात्रा कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना एवं उद्यानिकी आयुक्त सह संचालक श्री सत्यानंद के नेतृत्व में की गई थी।
उद्यानिकी विभाग की प्रस्तावित न्यूजीलैंड- ऑस्ट्रेलिया यात्रा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत की जा रही है। श्री सत्यानंद ने बताया कि इच्छुक किसान उद्यानिकी विभाग के पोर्टल 222.द्वश्चद्घह्यह्लह्य.द्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। इस योजना में प्रदेश के 40 जिले शामिल हैं। विभाग द्वारा प्रगतिशील बागवानी कृषक एवं निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले किसान को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रदेश उद्यानिकी विकास में निरन्तर प्रगति कर रहा है। वर्तमान में 19 लाख 23 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सब्जी, फल, फूल, मसाले, औषधीय पौधों की खेती की जा रही है। प्रदेश में अब अंगूर, संतरा एवं स्ट्राबेरी जैसे फलों की खेती कृषकों को समृद्ध बना रही है। फूलों की खेती पर भी कृषकों का विशेष ध्यान है, इसी के मद्देनजर प्रगतिशील एवं उन्नत कृषक हॉलैंड की फूलों की खेती एवं इजराईल की उन्नत तकनीक देखने के प्रति आकर्षित हो रहे हैं तथा विदेश यात्रा पर जाने के लिए उत्साहित रहते हैं।

आलू की उन्नत खेती

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *