Uncategorized

किसान जितना प्याज लायें, सब खरीदें : श्री शिवराज

Share

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में प्याज की बम्पर आवक को देखते हुए सभी कलेक्टरों को अपने जिलों की आवश्यकता अनुसार खरीदी केंद्र बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्तों और कलेक्टरों से प्याज एवं अन्य कृषि उपज की खरीदी के बारे में चर्चा कर रहे थे।
श्री चौहान ने कलेक्टरों से कहा कि प्याज की खरीदी और वितरण तत्काल करें। उन्हें जरूरत पडऩे पर जिले की आवश्यकता और सुविधानुसार खरीदी केंद्र स्थापित करने के अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्याज के ट्रकों को खाली करवायें और उन्हें वापस भरकर दोबारा भेजें ताकि परिवहन की निरंतरता बनी रहे। राशन दुकानों के माध्यम से प्याज दो रूपये प्रति किलो की दर से गरीबों को बेची जायेगी। बताया गया कि प्याज खरीदी तेजी से हो रही है।
मूंग खरीदी के लिए भारत सरकार की नाफेड संस्था द्वारा व्यवस्था की गई है। तुअर के लिए 80, मूंग के लिए 62 और उड़द के लिए 48 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये खरीदी केन्द्र बढ़ाये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि प्याज या अन्य उपजों की खरीदी की कोई सीमा नहीं रखी गई है। किसान जितना लायें, सब खऱीदें।
कपास उत्पादक जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि बीटी काटन बीज की दर भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों से ज्यादा कीमत में नहीं बिकना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *