Uncategorized

प्रत्येक विकासखण्ड में होंगी कृषि कार्यशाला

प्रमुख सचिव कृषि ने दिए कलेक्टरों को निर्देश

Advertisement1
Advertisement

(विशेष प्रतिनिधि)
भोपाल। प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने और किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिये 14 अप्रैल से विकासखण्ड स्तर पर किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन शुरू हो चुका है। यह कार्यशालाएँ 5 मई तक जारी रहेगी।
कार्यशाला में उप-संचालक कृषि, परियोजना संचालक ‘आत्मा’, उप संचालक पशुपालन, सहायक संचालक उद्यानिकी और सहायक संचालक मत्स्य पालन विशेष रूप से उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजोरा ने कार्यशाला के प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि प्रत्येक कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति-पत्र दिये जायें। किसानों को जैविक खेती के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाये।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement