Uncategorized

15 वैज्ञानिक पदोन्नत

Share

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर ने विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 15 वैज्ञानिकों को सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर पदोन्नत किया है। कुलसचिव राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।
कुलसचिव श्री डी. एल. कोरी ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ 15 कृषि वैज्ञानिकों को सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर पदोन्नत किया है। प्राध्यापक पद पर पदोन्नत होने वाले वैज्ञानिकों में शस्य विभाग के डॉ. आर. आई. सिसोदिया, डॉ. आर. ॉपी. सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह तोमर, मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ आर. सी. जैन, डॉ.वाय. पी. सिंह, डॉ ए. के. दीक्षित, उद्यानिकी विषय के वैज्ञानिक डॉ एम. एस. परिहार, डॉ इंद्रसिंह तोमर, डॉ चंद्रप्रकाश पचौरी, डॉ. ए.के. बरहोलिया, कीटविज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. रविन्द्र कुमार चौधरी, कृषि प्रसार के वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. शर्मा, पौध कायिकी के वैज्ञानिक डॉ. घासीराम अम्बावतिया, पशुपालन एवं प्रबंधन के वैज्ञानिक डॉ. सी.बी. सचान, गणित एवं सांख्यिकी के वैज्ञानिक डॉ. जी.पी.एस. राठौर शामिल हैं।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *