National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

100 केवीके पर होगी समेकित खेती

Share

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि देश भर में स्थापित केवीके (कृषि विज्ञान केन्द्रों) की किसानों की आय को बढ़ाने तथा कृषि को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। केवीके तथा राज्य स्तरीय कृषि अधिकारियों से किसानों की आय बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की गई। श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय बहुत जल्द 100 केवीके पर समेकित खेती आरंभ करेगा।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने गत दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12 कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिकों, राज्य स्तरीय कृषि अधिकारियों, पशुधन, मात्स्यिकी एवं बागवानी अधिकारियों तथा लाभार्थी किसानों को संबोधित किया।
उन्होंने आंध्रप्रदेश, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दियू, गोवा, कर्नाटक, केरल, लक्ष्यद्वीप, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु एवं तेलंगाना में स्थित किसान विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों एवं राज्य तथा जिला स्तरीय कृषि विकास अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों से चर्चा की।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *