State News (राज्य कृषि समाचार)

हनुवंतिया विश्व-स्तर का पर्यटन केन्द्र बनेगा

Share

जल-महोत्सव का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र के सस्टेनेबल विकास हमारी प्राथमिकता है। इसमें पर्यावरण को ध्यान में रखकर काम किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हनुवंतिया में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पर्यटन केबिनेट बनाने और पर्यटन नीति में संशोधन करने के निर्णय लिये गये हैं। महोत्सव में हनुवंतिया में पर्यटकों की सुविधा के लिये हवाई पट्टी बनाने की घोषणा की गई।
श्री चौहान गत दिनों हनुवंतिया में प्रथम जल-महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री एम. वैंकया नायडू, प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक उपस्थित थे। श्री नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नवाचार, उनकी खोज और अन्वेषण का ही परिणाम है कि इतना सुन्दर पर्यटन-स्थल विकसित हो सका। उन्होंने प्रदेश की कृषि विकास दर में लगातार वृद्धि और निरंतर चार वर्ष से कृषि कर्मण अवॉर्ड के लिये प्रदेश का चयन होने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी। उन्होंने श्री चौहान को आल इन वन बताया और कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *