Uncategorized

सार्ड ने किया किसानों का अभिनंदन

Share

भोपाल। सोसायटी फॉर साइंटिफिक एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (सार्ड) द्वारा गत दिनों कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, कृषि तकनीकी ज्ञान के प्रसार एवं अंगीकरण में योगदान हेतु देश के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ एवं अनुभवी कृषि व्यक्तित्व डॉ. जी.एस. कौशल (पूर्व संचालक कृषि), डॉ. साधुराम शर्मा, डॉ. ए.बी. शर्मा, डॉ. रघु, श्री के.एन. दुबे ने अधिकारियों एवं कृषकों को सम्मानित किया।
बैठक में सहायक संचालक उद्यानिकी भोपाल डॉ. आशा उपवंशी सहित विशेष आमंत्रित कृषक श्री सुरेन्द्र पटेल ग्राम मिसरोद एवं श्री श्याम सिंह कुशवाहा ग्राम भानपुर का सार्ड कमेटी की ओर से सम्मान हुआ। डॉ. उपवंशी को भोपाल जिले में उद्यानिकी की विभिन्न फसलों के रकबे में वृद्धि तथा बेहतर उत्पादन में किसानों को मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सम्मानित किया। वहीं प्रगतिशील कृषक श्री सुरेन्द्र पटेल एम.बी.ए. पास कर नौकरी कर रहे थे। लेकिन उनका रूझान जैविक खेती की ओर हुआ। उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र देकर स्वयं की खेती में जैविक विधि से फसलों का उत्पादन शुरू किया। उन्होंने लगन और मेहनत से पूर्व जैविक विधि अपनाकर बासमती धान का 50 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त किया। श्री पटेल ने कमेटी को अपने जैविक खेती की विधि  एवं अनुभवों को बताया। अपने जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु विक्रय केन्द्र होशंगाबाद रोड पर शुरू करने जा रहे हैं। श्री श्याम सिंह कुशवाहा  ने बैठक में बताया कि उन्होंने भानपुर में पॉलीहाउस लगाया है एवं जैविक विधि से ही पौधों का उत्पादन करते हैं एवं अपनी खेती में जैविक विधि से साग-भाजी उत्पादन कर अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *