Uncategorized

समस्या- हमारे यहां प्याज की खुदाई शुरू है, अच्छे भंडारगृह के प्रमुख बिन्दुओं से अवगत करायेंं।

Share

– गोवर्धन राय, पिपरिया
समाधान- प्याज भंडारण विभिन्न प्रकार से किया जाता है। एक आदर्श भंडारगृह के प्रमुख बिन्दु निम्नानुसार है।
1. भंडार गृह का निर्माण ऊंची जगह पर किया जाना चाहिये।
2. बड़े खपरों अथवा पक्की छत वाले भंडारगृह में उच्च तापमान से बचा जा सकता है।
3. बीच की दीवार ऊंची तथा छत से अधिक ढलान होने से हवा का संचार अच्छा होता है।
4. एक वर्ग मीटर में लगभग 750 किलो प्याज भंडारित करना चाहिये।
5. यदि स्थान की कमी हो तो दो स्तरीय भंडारगृह का निर्माण किया जाये।
6. सूर्य के प्रकाश तथा हवा के संचार की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये।

Share
Advertisements