State News (राज्य कृषि समाचार)

शाजापुर में कृषि महोत्सव

Share

शाजापुर। कृषि महोत्सव 2015, 25 मई से 15 जून के तहत शाजापुर जिले में उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि सहकारिता, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी गांव-गांव जाकर कृषकों को जानकारियां दे रहे हैं। श्री मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा म.प्र. शासन, द्वारा गत दिवस ग्राम उचोद विकासखंड में कृषि क्रांति रथ का निरीक्षण किया और किसानों को मिट्टी परीक्षण का महत्व समझाया और संतुलित उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी।
कलेक्टर श्री राजीव शर्मा ने किसानों को वर्षा जल का संरक्षण एवं कुएं, नलकूपों को रिचार्ज करें, साथ ही जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उपसंचालक कृषि शाजापुर श्री संजय दोषी द्वारा कृषि महोत्सव के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों को बताते हुए तकनीकी जानकारी लेने हेतु किसानों से आव्हान किया, कृषि वैज्ञानिक श्री धाकड़ द्वारा खरीफ में बोने वाली फसलों की उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी किसानों को दी। परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.पी.एस. नायक, पशुपालन विभाग के उपसंचालक श्री सिकरवार, उपसंचालक उद्यानिकी श्री पांद्रे, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री नरेश परमार, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रंजीत कुमार, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री के.एस. केन, तहसीलदार श्री प्रकाश कस्बे, सीईओ जनपद पंचायत शुजालपुर श्री अमित व्यास, विकासखंड स्तरीय संस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में एस.ए.डी.ओ. श्री जे.एस. ठाकुर द्वारा अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *