State News (राज्य कृषि समाचार)

प्रदेश में अभी तक 81 फीसदी बुवाई हुई

Share

कृषि विभाग के मुताबिक इस वर्ष प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई 47.18 लाख हेक्टेयर में की गई है। जबकि गत वर्ष अब तक 36.74 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। इसी प्रकार चने की बोनी 28.43 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक चने की बोनी 25.54 लाख हेक्टेयर में हुई थी। राज्य में अन्य फसलों में मटर 3.02 लाख हेक्टेयर में, मसूर 5.47 लाख हेक्टेयर में,  सरसों 6.84 लाख हेक्टेयर में एवं गन्ना 83 हजार हेक्टेयर में बोया गया है।
जानकारी के मुताबिक अब तक राज्य में कुल अनाज फसलें 48.28 लाख हे. में, दलहनी फसलें 37.59 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 8.30 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। यदि संभागों में बुवाई स्थिति देखें तो अब तक सागर संभाग में शत-प्रतिशत, शहडोल संभाग में 98 फीसदी, उज्जैन संभाग में 94 फीसदी, भोपाल संभाग में 78 फीसदी, इंदौर संभाग में 74 फीसदी, रीवा संभाग में 89 फीसदी, जबलपुर संभाग में 74, नर्मदापुरम में 64 एवं ग्वालियर संभाग में 78 फीसदी रकबे में बोनी की गई है।

प्रदेश में बुवाई स्थिति (लाख हेक्टेयर में)
फसल             लक्ष्य    बुवाई
गेहूं               64.22    47.18
चना             31.65    28.43
मटर            5.20    3.02
मसूर           6.45    5.47
सरसों          6.20    6.84
गन्ना           1.12    0.83

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *