Uncategorized

पंचायत पोर्टल पर सही-सही जानकारी दर्ज करें : कलेक्टर

Share

सागर। राज्य शासन की मंशानुसार ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विकास नरवाल द्वारा जिले की 11 जनपद पंचायतों में कार्यरत तकनीकी सहायको के कार्यो की समीक्षा ली। बैठक में कलेक्टर ने कम्प्यूटर पोर्टल पर समस्त विकास विभागों द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी पंचायत पोर्टल पर अंकित करने संबंधी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा जिले में विकास विभागों को दिये गये लक्ष्य को पूरा करने के लिए चेतावनी भी दी गई।ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत अभी तक पूरे जिले भर में अभियान के दौरान संपादित किये गये विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विकास नरवाल ने ली। वे ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कर्मचारी एवं तकनीकी अमले की बैठक ले रहे थे। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत जो भी जानकारियां निर्धारित प्रपत्र के अनुसार अभी तक संकलित की गई है। उनकी फीडिंग सही सही तरीके से की जाये। यदि फर्जी जानकारी फीड की गई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि कोई भी योजना की जानकारी यह फर्जी आंकडो की प्रविष्टि पंचायत दर्पण पोर्टल पर फीड न हो। जो गाइड लाइन आपको उपलब्ध कराई गई है उसी के अनुसार ही कार्य संपादित किये जाये। कलेक्टर ने कहा कि हर ब्लाक में एक कम्प्यूटर लैब बनाने की कार्रवाई शीघ्र की जाये। लैब को गति देने के काम की जिम्मेदारी संबंधित जनपद सी.ई.ओ. की रहेगी।
इस अवसर पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री राजीव रंजन मीणा, श्री प्रशांत करोले एवं जनपदों ए.पी.ओ. सहित तकनीकी अमला, जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *