Uncategorized

डॉ. राव राज्यपाल के प्रमुख सचिव बने

Share

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारी के नये पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं।
डॉ. एम. मोहन राव, संचालक, आदिम-जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान को राज्यपाल का प्रमुख सचिव पदस्थ किया गया है। श्री अशोक शाह प्रमुख सचिव अनुसूचित-जाति, अनुसूचित-जनजाति कल्याण विभाग को संचालक, आदिम-जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री व्ही.के. बाथम प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण तथा संसदीय कार्य को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ आयुक्त सामाजिक न्याय का अतिरिक्त प्रभार,श्री एम. सेलवेन्द्रन प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री अजीत कुमार मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन तथा संचालक सामाजिक न्याय एवं संचालक बजट (अतिरिक्त प्रभार) केवल मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन तथा संचालक सामाजिक न्याय के कार्यभार से मुक्त होंगे। श्री अजीत कुमार की मूल पद-स्थापना अब संचालक बजट के पद पर रहेगी। श्री नन्दकुमारम् उप सचिव जल-संसाधन तथा पदेन परियोजना संचालक विश्व बैंक परियोजना को उप सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा प्राधिकरण पदस्थ किया गया है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *