Uncategorized

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान : किसान सभा में कृषि का वार्षिक प्लान तैयार

Share

भोपाल। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में प्रदेश के 17 हजार 857 ग्राम पंचायत में हुई ग्राम संसद में किसान सभा की गई। सभा में कृषि का वार्षिक प्लान तैयार किया गया। अभियान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 85 हजार 857 ऋणी किसान को लाभान्वित किया गया। किसान सभा में लगभग 19 लाख किसानों ने भाग लिया। यह जानकारी किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने दी।

कृषि मंत्री श्री बिसेन ने बताया कि 14 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के दौरान स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना में किसान सभा के जरिये 79 हजार 970 फीड अनुसार मिट्टी के नमूने लिये गये। अभियान में 22 हजार 914 स्वाईल हेल्थ कॉर्ड वितरित किये गये। संकर बीज के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये सभाओं में किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही क्रॉप रोटेशन तथा डायवर्सिफिकेशन ऑफ क्रॉप के प्रयास किये गये। इससे अब किसान खरीफ वर्ष 2016 में 4 लाख 58 हजार 555 हेक्टेयर में उन फसलों को लेंगे जो उस खेत में नहीं ली जाती थीं। श्री बिसेन ने बताया कि अंतरवर्तीय फसलों को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास किये गये। इससे 4 लाख 13 हजार हेक्टेयर में यह फसल लेने की जानकारी किसान सभाओं में दी गई। उन्होंने बताया कि जैविक खेती का विस्तार की कड़ी में 1 लाख 75 हजार 500 हेक्टेयर नये क्षेत्र में जैविक खेती करने की समझाईश किसानों को दी गई।
अभियान के दौरान किसानों को एक लाख 49 हजार 581 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में खरीफ 2016 में सब्जी लगाने के बारे में समझाया गया। कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के लिये 12 लाख 76 हजार 102 कृषि वानिकी पौधे खेतों में लगाने के लिये किसानों को बताया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9 लाख 42 हजार किसान को योजना से जोडऩे के लिये प्रक्रिया बनायी गयी।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *