Uncategorized

स्वस्थ बीज ही खेती का आधार : डॉ. भारज

Share

देपालपुर। स्वस्थ बीज ही स्वस्थ फसल एवं खेती का आधार है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसान अपना बीज खुद बनाएं। इससे जहां बीज की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, वहीं किसानों को बाजार पर आधारित नहीं रहना पड़ेगा।

देपालपुर के ग्राम बिरगोदा में बीज सुधारीकरण योजना के तहत किसानों को जानकारी देते हुए उक्त बात कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी.एस. भारज ने कही। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मंडी संचालक श्री सुरेशसिंह सोनगरा एवं पूर्व सरपंच श्री रतनसिंह ठाकुर थे। श्री सोनगरा ने किसानों को मंडी बोर्ड द्वारा प्रदाय की जा रही सुविधाओं के संबंध में बताया। श्री ठाकुर ने किसानों को आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों का उल्लेख किया। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री आर.एस. तोमर, श्री बी.एल. भावसार एवं फार्म अधिकारी श्री प्रदीप दुबे ने किसानों को बीज उत्पादन एवं संरक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रदान की। अंत में श्री मनोहरसिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *