Uncategorized

रिलांयस फाउंडेशन का जैविक खेती के लिए जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। रिलांयस फाउंडेशन के द्वारा सीहोर जिले के ग्राम बिजलोन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व कृषि संचालक व वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी.एस. कौशल ने किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी।
डॉ. कौशल ने किसानों को जैविक कीट नियंत्रण की जानकारी देते हुये बताया कि चना व अरहर की फसल में जैविक कीटनाशक का उपयोग कर किसान फसल को इन कीटों से सुरक्षित रख सकते हैं साथ ही जैविक विधि से लहसुन की खेती तथा उसमें लगने वाले रोग तथा कीटों को स्वयं निर्मित जैविक औषधि का प्रयोग कर सुरक्षित रखने की जानकारी दी। रबी फसलों में पौधवर्धन के लिए जैविक औषधि तैयार करने व प्रति एकड़ उपयोग करने के तरीके के संबंध में जानकारी दी। साथ ही चना तथा अरहर की फसलों में जैविक कीट नियंत्रण करने के लिये किसानों को प्रेरित करते हुये कहा कि किसान जैविक कीटनाशक का उपयोग कर फसलों का सुरक्षित और भरपूर उत्पादन ले सकता है।
अंत में रिलायंस फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जगदीश प्रजापति ने किसानों को रिलायंस फाउंडेशन की विविध जागरूकता संबंधी चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार के जानकारी देते हुये बताया कि संस्था के प्रयास किसानों को समृद्ध व स्वावलंबी बनाना है।

Advertisements